Loading...

गीतांजलि हॉस्पिटल बना शिक्षा गौरव का मंच, 60+ गुरुजनों को सम्मान

Jaipur

Follow us

Share

उदयपुर (रॉयल पत्रिका)। गीतांजलि हॉस्पिटल के स्व. नर्मदा देवी सभागार, उदयपुर में सिटी द्रोण अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 60 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें CBSE, RBSE, सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। साथ ही, कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सेमिनार में लगभग 500 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गितेशजी मालवीय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेश्री श्रीमाली, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह यादव एवं सचिव डॉ. उपेंद्र रावल शामिल हुए। साथ ही आमंत्रितों में गीतांजलि हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चन्द रजबार,  डॉ. एस. एम. प्रसन्ना (डायरेक्टर, GITS), बी. एल. जांगिड़ (CFO, GITS), कृष्णा कौशिक (डायरेक्टर, आर.के. प्रॉपर्टी एंड कंसल्टेंट), सीए राहुल बदाला (डायरेक्टर, बदाला क्लासेस) एवं डॉ. अरविंदर सिंह (डायरेक्टर, Medipreneur) उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों जैसे DPS, मिरांडा, सेंट्रल एकेडमी, अलोक, द स्टडी, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, शिशु भारती, सीडलिंग, MMPS, अभिनव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैप्पी होम, श्रीराम स्कूल, स्वामी विवेकानंद, रॉयल एकेडमी, प्रयास, गुरु नानक, नीरजा मोदी, सेंट ग्रेगोरियस तथा अन्य स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गीतांजलि हॉस्पिटल इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य अतिथियों, स्कूल प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट करता है। यह आयोजन शिक्षा और सम्मान की उस परंपरा को और मजबूत करता है, जो समाज की उन्नति में अहम भूमिका निभाती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।