जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आपात परिस्थितियों में सहयोग के लिए जताया आभार
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आपात परिस्थितियों के मध्यनजर सहयोग के लिए समस्त जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों व संस्थाओं का आभार जताया है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि सभी के सहयोग से हम मिलकर परिस्थितियों में बेहतर समन्वय कर पाए तथा सरकार के निर्देशों की पूर्ण पालना कर पाए। सभी जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों,अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों व संस्थाओं का सहयोग सराहनीय रहा है। भविष्य में भी हम सभी मिलकर जिले को आगे बढ़ाएं तथा बेहतरीन समन्वय का परिचय दें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
