जब बात तिरंगे की आती हैं तो हर भारतीय एक है: रफ़ीक मंडेलिया
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा आल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, हम तो भारतीय सेना और सरकार के साथ हैं, जो कदम उठाए पूरा विपक्ष इंडिया गठबंधन का पूरा समर्थन है। रफ़ीक मंडेलिया ने कहा जब बात तिरंगे की आती है तो हर भारतीय एक हो जाता है। यही हमारी एकजुटता है। रफ़ीक ने कहा भारतीय सेना हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है। राजस्थान की सीमा पर भी पाकिस्तान की हरकतों का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि बिल्कुल न घबराए, धैर्य के साथ सतर्क और सावधान रहें एवं सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जबाव दे, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में पक्ष-विपक्ष एक है एवं पूरा देश सेना और सरकार के साथ है। भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब भी हमारी एकता और सेना के शौर्य से हमारी जीत निश्चित है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, पूर्व सभापति गोविंद महानसरिया, नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र बुडानिया,मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष नारायणन बालान एडवोकेट रामेश्वर रामसरा, युवा नेता रमजान खान, पार्षद विमल शर्मा, प्यारेलाल दानोदिया, कमला पुनिया,बाली बाई,आरिफ़ रिसालदार, जंगशेर खान, मुश्ताक पीठीसर, मोहनलाल टेलर, पार्षद गण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
