सरपंच ईश्वर सिंह को मिला अंतर्राष्ट्रीय “कर्म श्री” अवार्ड
फिरोज खान वारसी
झालावाड़,(रॉयल पत्रिका)। सरखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच ईश्वर सिंह सम्राट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “कर्म श्री” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जयपुर में 10 मई को आयोजित एक वैश्विक समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें नेपाल, भूटान, फिजी समेत 192 देशों के नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन वैश्विक शांति और समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वियना वैश्विक सम्मेलन 1972 और जिनेवा सम्मेलन 1949 की प्रेरणा से किया गया। ईश्वर सिंह को यह अवार्ड वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने और बतौर सरपंच ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। समारोह में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा, भूटान के राजस्व मंत्री लोकनाथ शर्मा, फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त जगन्नाथ स्वामी, राजस्थान विधानसभा सदस्य पं. बालमुकुंदाचार्य और पूर्व सांसद पं. रामकिशन शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान को लेकर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
