Loading...

दरगाह हजरत लाल शाह वली के तीन दिवसीय उर्स का कुल की रस्म के साथ हुआ समापन 

Jaipur

Follow us

Share

बाडोली, (रॉयल पत्रिका)। कोटा जिले की पंचायत समिति इटावा के ग्राम पंचायत दुर्जनपुरा के ग्राम बाडोली शरीफ में स्थित दरगाह हजरत लाल शाह वली रहमतुल्लाह अलैहि का तीन दिवसीय हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक 28 वां उर्स का समापन 9 मई शुक्रवार को सुबह बाद नमाज फजर देग तकसीम व कुल की रस्म के साथ समापन हो गया है। बड़ी संख्या में दूरदराज से आए जायरीन ने बाबा के आस्ताने पर अकीदत की चादर चढ़ाकर देश की सलामती की दुआ मांगी। उर्स कमेटी के प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद इलियास मांगरोल ने बताया कि 8 मई गुरुवार रात्री को दिल्ली से आए कव्वाल रईस मियां ने अपना कलाम पेश किया। कव्वाली नात, हम्द, मशहूर कव्वाली “आज मेंहदी है कासिम तुम्हारी” कबूतर नामा, जब चली हैदर की तलवार, हाय हुसैना हुसैना हाय हुसैन या हुसैन, महज़र नामा, इमाम हुसैन की याद में शहादत जैसे कई कव्वालियां सुनाकर महफिल में समां बांध दिया। आसपास के अलावा दूरदराज से आए जायरीन ने रातभर कव्वाली का लुत्फ उठाया। कव्वाली प्रोग्राम में आए हुए मेहमानों का व कव्वाल पार्टी का कमेटी द्वारा साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रोग्राम में आए हुए मेहमानों ने भी हजरत लाल शाह वली की दरगाह पहुंचकर हाजरी लगाई। उर्स के समापन पर सदर डॉ. इमाम खान, नायब सदर मुस्तकीम भाई, सेक्रेट्री मास्टर मंसूर अली, नायब सेक्रेट्री अबरार अहमद इन्दोरी, खजांची युसूफ मिर्जा (चन्नु भाई), प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद इलियास, संयोजक मोहम्मद असलम बाबा मांगरोल, नईम अख्तर भट्टी, आदिल खान कैंची बीड़ी मांगरोल, चेनसुख मीणा, पूर्व सदर व शाह अल्वी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल रीगल बारां, पूर्व सदर डॉ. अब्दुल गफ्फार पीपल्दा, मंसूर अली मांगरोल, आमीन भाई सदर शाह पंचायत मांगरोल, कलाम पठान कवांजापुर ने जायरीन सहित सभी ग्रामीणों पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के सराहनीय सहयोग के लिए आभार जताया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।