Loading...

राजकीय चिकित्सालय रामगंज में टूटी-नल चोरी

Jaipur

Follow us

Share

  • चोरी की वारदात करने वाला रामगंज पुलिस की गिरफ्त में

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रामगंज राजकीय चिकित्सालय में चोरी करने वाले फिरोज उर्फ मक्खी पुत्र गुलाम रसूल, उम्र 22 साल को रामगंज थाना पुलिस ने तफतीश के बाद गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल दोपहर 3:00 बजे बंद होने के बाद चोर अस्पताल की छत की जाली काटकर अंदर घुसा और 10 से 15 नल चोरी करके ले गया। इस आशय की रिपोर्ट रामगंज चिकित्सालयाधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने रामगंज थाने में दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज करने के बाद रामगंज थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और चोर को पकड़ने के लिए टीम गठित की। जिसमें हैड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल साबिर खान एवं रतिराम को शामिल किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर एवं आस पड़ौस की पूछताछ के बाद चोर को पकड़ने की योजना बनाई। थानाधिकारी के निर्देश पर टीम ने आरोपी फिरोज उर्फ मक्खी को पकड़कर 12 नल-टूटी को बरामद कर लिया। मुल्जिम नशा करने का आदी है, जो नशा करने के बाद चोरी करता है। मुल्जिम ने पहले भी जयपुर शहर में चोरियां करना बताया है। मुल्जिम द्वारा की गई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।घटना की एफआईआर 27 अप्रैल 2025 को दर्ज करवाई गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।