Loading...

सेना के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सिविल लाइन कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संपन्न हुई‌। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे पाकिस्तान मुर्दाबाद इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के महासचिव रजीउद्दीन अंसारी ने कहा कि भारतीय सेना को जरूरत पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता आर्थिक सहयोग तथा सेना में शामिल होकर देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। तिरंगा यात्रा में शामिल आसिफ खलिफा, संजय गोतम, रईस अहमद, गणेश मीणा, रफीक मोहम्मद, ओमप्रकाश सैन, राजेश पहाड़िया, छुट्टनलाल मीणा, एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।