विद्यालयों, आंगनवाड़ियों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में प्राथमिकता से हो पेयजल कनेक्शन: मुख्य कार्यकारी अधिकारी
- जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों, आंगनवाड़ियों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में प्राथमिकता से पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही नल जल मित्रों के शीघ्र चयन और सूखे हैंडपंपों को भूजल रिचार्ज स्ट्रक्चर के रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को गति दी जाए।उन्होंने ऐसे स्थानों/बस्तियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, जहाँ पेयजल स्रोत अपर्याप्त हैं, ताकि पंचायती राज विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर आमजन को पर्याप्त पेयजल सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भगवान सहाय मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा सहित शिक्षा, चिकित्सा, भूजल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
