घुमंतु जातियों के पहचान पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजित
जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के सीतापुरा नगर में बंजारा बस्ती सीआईएसफ कैंप के पास सांगानेर में घुमंतु जातियों के फोटो युक्त पहचान पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिम्मत सिंह SDM सांगानेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महेंद्र सिंह राजावत प्रांत संयोजक घुमंतू जाति कार्य, विष्णु कुमार शर्मा, वरिष्ठ स्वयंसेवक समाजसेवी एवं प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान ब्राह्मण महासभा,सुधाकर शर्मा आदि स्वयंसेवक एवं समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह राजावत ने घुमंतू जाति उत्थान न्यास के विभिन्न आयामों को बताया तथा विष्णु कुमार शर्मा ने समाज को शिक्षित जागृत घुमंतू जाति के लोगों को मुख्य धारा में लाना एवं अन्य सामाजिक बिंदुओं पर सभी का मार्गदर्शन किया। ब्रह्मा शर्मा संयोजक सीतापुरा नगर घुमंतू जाति कार्य ने सभी उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त किया एवं घुमंतू जाति के लोगों के मध्य किए गए कार्यों एवं आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
