Loading...

जैतारण तथा रायपुर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों के कार्य जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अजमेर द्वारा होंगे

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। जैतारण तथा रायपुर तहसील  ब्यावर जिले में होने से इन तहसीलों के भूतपूर्व सैनिकों के कार्य जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अजमेर द्वारा संपन्न किए जाएंगे।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पाली कर्नल जी एस राठौड़ ने बताया कि जैतारण तथा रायपुर तहसीलों के सभी भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सैनिक कल्याण विभाग, जयपुर, राजस्थान के आदेशानुसार जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण किया गया है। आदेश के अनुसार ब्यावर जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अजमेर के अधिकार क्षेत्र में कर दिया गया है। अब जैतारण तथा रायपुर तहसीलों समेत ब्यावर जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों का कार्य जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अजमेर द्वारा सम्पन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्यावर जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों तथा सैन्य परिवार के सदस्यों से निवेदन है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तथा सैन्य सेवा से सम्बंधित अन्य सभी कार्यों के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अजमेर से सम्पर्क करें

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।