Loading...

जयपुर को जल्द मिलेगी स्पोर्ट्स क्लब और जनसुविधाओं की नई सौगात

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के ई.सी. मीटिंग हाल में निर्माण शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। महापौर डॉ ॰ सौम्या गुर्जर द्वारा वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। जिसके क्रम में महापौर द्वारा लगातार 10 दिन में चैथी समीक्षा बैठक की गई। अगली बैठक 20 मई को आयोजित होगी। मालवीय नगर जोन में रवीन्द्र मंच के पास आदर्श स्पोर्ट्स क्लब बनाया जाएगा। जिसका जल्द ही शिलान्यास भी किया जाएगा। इस स्पोर्ट्स क्लब में पाँच प्रकार के खेलों के मैदान होंगे। जिसके अंतर्गत बैडमिंटन के दो खेल मैदान, टेनिस के दो खेल मैदान, बास्केटबॉल का एक खेल मैदान, क्रिकेट बॉक्स के तीन खेल मैदान, वॉलीबॉल के दो खेल मैदान बनाए जाऐंगे। महापौर ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि हर अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। वार्डों के विकास कार्यों में गति लायी जाए साथ ही वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया जाए तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर भी अमल किया जाए। जनता का पैसा जनहित में खर्च करना है, जनहित सर्वोपरि है। महापौर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार के सभी नालों की 31 मई तक सफाई की जाए तथा इसके बाद किसी भी प्रकार से शिकायत प्राप्त न हो कि नाले साफ नहीं हुए। महापौर ने प्रगतिरत नाला सफाई की भी जानकारी ली। बैठक में महापौर ने प्रत्येक वार्ड में कराये गये 50-50 लाख के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित करने, उद्यान के विकास कार्यों को करने एवं सड़कों की स्थिति, जोनवार प्रगतिरत नाला सफाई की जानकारी ली। इसके साथ ही तिलक नगर सामुदायिक केन्द्र के कैम्पस में उपलब्ध खाली भूमि पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाये जाने, निगम मुख्यालय के कैम्पस् गार्डन एरिया में डबल बेसमेन्ट पार्किंग बनाये जाने, यूएलबी क्लब निर्माण, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अटल स्मृति उद्यान, अटल क्लब बनाने, 8 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए एक्सक्लूसिव चिल्ड्रन पार्क विकसित करने के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी ली, तथा शीघ्र ही कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।