Loading...

हज यात्रा को आसान बनाएगा नया ‘हज सुविधा ऐप’, सेहत पर भी रखेगा नजर

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली।हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए नए “हज सुविधा ऐप 2.0” को तुरंत अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और उसके इस्तेमाल की प्रक्रिया को अच्छे से समझें। कमेटी ने बताया कि इस ऐप में हज यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए कई जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनसे सफर के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी। “हज सुविधा ऐप” का मकसद हाजियों की यात्रा को आसान और व्यवस्थित बनाना है। कमेटी के अनुसार, “हज सुविधा ऐप” यात्रियों को सफर के दौरान और हज के कामों में मदद करेगा। इसके जरिए यात्रियों को फ्लाइट की जानकारी, वीजा स्टेटस, शिकायत करने की सुविधा, जरूरी सूचना, अस्पताल और हज कमेटी ने कहा कि इस ऐप से हज यात्रियों को सफर के दौरान व हज के कामों में बहुत मदद मिलेगी। दवाइयों तक पहुँच, जीपीएस के जरिए रास्ता ढूँढ ने, नमाज़ के टाइम और किबला दिशा जानने, हज-उमरा के तरीकों की जानकारी और सामान का पता लगाने जैसी सहूलियतें मिलेंगी। साथ ही, इसमें एक चैटबॉट भी है जो सवालों के तुरंत जवाब देगा। नए वर्जन की सबसे खास बात यह है कि इसमें ‘पैडोमीटर’ (कदम गिनने वाला फीचर) शामिल किया गया है, जो यात्रियों को अपनी सेहत पर नज़र रखने में मदद करेगा। चूंकि हज के दौरान लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है, ऐसे में यह सुविधा बेहद फायदेमंद साबित होगी। हज कमेटी ने यह भी ऐलान किया है कि हर राज्य से उन 10 यात्रियों को इनाम दिया जाएगा, जो ‘हज सुविधा ऐप’ का सबसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करेंगे। ऐप का मकसद यात्रियों की यात्रा को ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।