हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत
उदयपुर, (रॉयल पत्रिका)। विश्व संक्षारण जागरूकता से पहले, भारत की एकमात्र और दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, ने जंग और इसके व्यापक प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने अभियान जंग के खिलाफ जिंकके तहत कई प्रभावशाली पहल शुरू कीं। यह अभियान जंग के बारे में जागरूकता है, जो एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसकी वजह से भारत को सालाना अपनी जीडीपी का लगभग 5 प्रतिशत नुकसान होता है, जो कि रोके जा सकने वाले नुकसान के रूप में 100 बिलियन डॉलर से अधिक है। जंग, एक प्राकृतिक लेकिन निरंतर प्रक्रिया है, जो नमी, ऑक्सीजन, प्रदूषकों और लवणों के कारण होने वाली रासायनिक और विद्युत रासायनिक प्रतिक्रियाओं के माध्यम से धातुओं को खराब करती है। इससे संरचनात्मक क्षति में तेजी आती है और बुनियादी ढांचे और वाहन बॉडी जैसी प्रमुख संपत्तियों को नुकसान होता है। जिंकगैल्वनाइजेशन कारगर, स्केलेबल समाधान है जो धातु के जीवन और प्रदर्शन को बढ़ाने वाले सुरक्षात्मक अवरोध का निर्माण कर ऐसे नुकसानों को रोकता है। अभियान के तहत् दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत जिंकउत्पादक कंपनी ने सहित एक सप्ताह तक सोशल मीडिया आउटरीच, ऑन-ग्राउंड प्रदर्शन और एक राष्ट्रव्यापी उपभोक्ता सर्वेक्षण शुरू किया। कंपनी के प्रयासों का उद्देश्य गैल्वनाइज्ड स्टील के उपयोग को बढ़ावा देने की जानकारी से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और निजी संपत्तियों के लिए दीर्घकालिक, लागत प्रभावी सुरक्षा को बढ़ावा देना है जो कि स्टेनलेस स्टील जैसी महंगी सामग्रियों का सस्ता और, अत्यधिक मजबूत विकल्प है। ऑटोमोटिव क्षेत्र में ग्राहकों की जागरूकता बढ़ाने के लिए, हिंदुस्तान जिंक ने 21 से 24 अप्रैल तक जिंक सिटी, उदयपुर के प्रमुख स्थानों पर लाइव प्रदर्शन किया, जो कि 2,500 से अधिक वर्षों से जिंक की विरासत वाला शहर है। प्रदर्शन के तहत् एक गैल्वेनाइज्ड और एक गैर-गैल्वेनाइज्ड दो दोपहिया वाहनों को एक को एक साथ रखा गया था। जिनमें स्पष्ट अंतर था, गैर-गैल्वेनाइज्ड दोपहिया वाहन में जंग दिखाई दे रहा था, जबकि गैल्वेनाइज्ड दोपहिया वाहन जिंक कोटिंग से सुरक्षित था। इस सार्वजनिक प्रयोग ने लोगो में जिज्ञासा प्रकट की, जिंक-स्मार्ट निर्णयों को बढ़ावा देने के लिए उस समय की प्रतिक्रियाएं कैप्चर की गईं। प्रदर्शन में युवाओं, व्यवसाय मालिकों और आम जनता को लक्षित किया गया था।इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, हिन्दुस्तान जिंकलिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि जंग बुनियादी ढांचे और देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा है। हिन्दुस्तान में, हम मानते हैं कि जागरूकता वास्तविक बदलाव की दिशा में पहला कदम है। जबकि निर्माताओं के लिए गैल्वनाइजेशन को अपनाना आवश्यक है, उपभोक्ता भी सही सवाल पूछकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं – खासकर जब बात घरों और वाहनों जैसे दीर्घकालिक निवेशों की हो। जंग के खिलाफ जिंकके माध्यम से, हम उद्योगों और व्यक्तियों को जिंक सुरक्षा के महत्वपूर्ण मूल्य के बारे में शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
