Loading...

मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान ने ली जोधपुर की मस्जिदों के पेश इमामों की बैठक

Jaipur

Follow us

Share

  • देश में अमन चैन की दुआओं के साथ आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका) । आध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारूल उलूम इस्हाकिया मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रिजवी की सरपरस्ती में जोधपुर की मस्जिदों के पेश इमामों की बैठक में पूरे सूबा-ए-राजस्थान के मुस्लिम अवाम की तरफ से देश में अमन चैन की दुआओं के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।  प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शिकार हुए निर्दोष पर्यटकों के लिए मुस्लिम अवाम की तरफ से जोधपुर की मस्जिदों के पेश इमामों की मौजूदगी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सभी मस्जिदों के पेश इमाम अपनी तकरीर में कौम के बुजुर्गों व नौजवानों में बेदारी पैदा कर वर्तमान समय में रातों में देर रात तक चाय व खाने-पीने की होटलों पर अपना समय नहीं बिताएं, बल्कि अपने परिवार व बच्चों के साथ समय दें और उनकी तालीमी बेदारी को बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कौम के बच्चों में दीनी व दुनियावी तालीमी की जागरुकता पैदा करें। मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान व शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी ने बैठक में कौम के सभी लोगों से अपील की कि हमें हर राष्ट्र व धर्म के झण्डे के साथ उनकी भावनाओं का पूरा मान-सम्मान करें और हर समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। मौलाना बरकत अली अशरफी ने बताया कि अल्लाह की बारगाह में देश में अमन-शांति व आपसी सौहार्द की दुआएँ करते हुए शहीद हुए लोगों के घर वालों के लिए सब्र और शहीदों को मुस्लिम अवाम की तरफ से मुफ्ती मोहम्मद आलमगीर, कारी मोहम्मद इकराम, हाफिज शाह मोहम्मद, मौलाना मेहरुद्दीन, मौलाना आरिफ बंबा बड़ी मस्जिद, मौलाना मसीउज्जमा, मौलाना मोहम्मद इकराम, मौलाना अली मोहम्मद, मौलाना यार मोहम्मद, मौलाना रहमत उल्लाह, मौलाना मंजूर, मौलाना अब्दुल शकूर, मौलाना जुबेर, मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी, हाफिज जावेद, मौलाना अली हसन, मौलाना नफीस, हाफिज मोहम्मद उबेद, मौलाना अलीमुद्दीन, मौलाना मोहम्मद अमीन, मौलाना मोहम्मद मदनी, मौलाना हुसैन, मौलाना जफीरूद्दीन, मौलाना नूरुल हसन, हाफिज अब्दुल रहीम, मौलाना अब्दुल रहीम चौपासनी, मौलाना गुलाम मुस्तफा, कारी अत्ताउल्लाह रहमान, कारी जलालुद्दीन, मौलाना मोहम्मद इमरान उदय मंदिर, मौलाना जाकिर, मौलाना इदरीस रजा, मौलाना रजब अली व मौलाना रईसुल हसन ने खिराजे अकीदत पेश की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।