Loading...

प्रस्तावित दो न्यायालय के लिए चिन्हित भूमि का जिला न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

Jaipur

Follow us

Share

डॉ. तोहीद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंजमंडी में प्रस्तावित दो न्यायालय एडीजे व एसीजेएम के नये भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास ने निरीक्षण किया। वर्तमान परिसर में खाली पड़ी चिन्हित भूमि सहित अन्य प्रस्तावित भूमि का जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास द्वारा शुक्रवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शैलेश झरिया, तहसीलदार नेहा वर्मा, अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चन्दन गुप्ता, सचिव प्रदीप अहीर के साथ निरीक्षण किया। परिषद के सचिव प्रदीप अहीर ने बताया कि रामगंजमंडी में दो न्यायालय भवन का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिए अभिभाषक परिषद द्वारा वकीलों, पक्षकारों कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए वर्तमान परिसर में ही बनवाने की मांग को लेकर आन्दोलन किया था। परिषद के पदाधिकारी राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर भी गये थे व आन्दोलन के दौरान वकीलों द्वारा महापंचायत भी बुलाई गई थी। जिसमें हाड़ौती की कई अभिभाषक परिषद के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा अनुमोदित भूमि पर दोनों न्यायालय भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित करने बाबत आन्दोलन के दौरान हुए समझौते पर सहमति बनी थी। शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने वर्तमान परिसर में खाली पड़ी भूमि सहित अन्य चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मारूफ अली, हेमन्त जैन, रोहित पाटीदार, रियाज आर्मी, कमलेश मेहरा, अनवर अली, साहिल खान, कानूनगो रवि जैन मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।