पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह लोगों के लिए वेलफेयर पार्टी ने की शोकसभा
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह पर्यटकों के लिए वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया कोटा इकाई द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय राज की हवेली, मक़बरा में एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए ज़िला महासचिव मुहम्मद ख़ालिद ने कहा कि पहलगाम में मारे गए बेगुनाह पर्यटकों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं, पर्यटकों पर हमला सुरक्षा में भारी चूक है, जिसकी ज़िम्मेदारी गृह मंत्री को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि हमले के ज़िम्मेदार आतंकवादियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए।शोक सभा में ज़िलाध्यक्ष आसिफ हुसैन, पार्षद मोहम्मद आसिम ने भी सम्बोधित किया।शोक सभा में सैफुल्लाह ख़ान, जावेद अख़्तर अंसारी,अशफाक़ अंसारी, मोहम्मद इरफान, जावेद कागज़ी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
