Loading...

राज्य मानवाधिकार आयोग ने आईपीएल मैच टिकटों की कालाबाजारी पर पुलिस से 30 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से 30 अप्रैल तक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आयोग अध्यक्ष, जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने मीडिया रिपोर्टों पर आधारित यह आदेश जारी किया। आयोग ने यह भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष का कर्तव्य है कि वे टिकटों को एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बेचें, ताकि वास्तविक दर्शक आसानी से मैच का आनंद ले सकें।आयोग ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के आयोजकों का दायित्व है कि जब वे राजस्थान शब्द का उपयोग अपनी टीम के लिए करते है तो इस बात का भी ध्यान रखें कि मैच के टिकटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दर्शकों को उपलब्ध कराए। आयोग ने आईपीएल टिकट ब्लैक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने का हवाला देते हुए कहा कि आरोपियों के पास कई टिकट बरामद हुई हैं, जो वे अधिक राशि में ब्लैक कर रहे थे।दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष को इसकी जानकारी ही नहीं है कि टिकट किसे बेचे गए हैं। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि आईपीएल को अन्य प्रांतों के दर्शक भी देखते हैं, जो अपना समय और धन खर्च करने के बाद भी टिकट प्राप्त करने में विफल रहे हैं। यह इस बात को दिखाता है कि टिकटों को कालाबाजारी में बेचा गया है। यह गंभीर विषय है और प्रशासन को इस तथ्य की जांच करनी जरूरी है कि मैच के टिकट अवांछित तत्वों को किसने उपलब्ध कराए और इसमें राजस्थान रॉयल्स के पदाधिकारियों की भूमिका तो नहीं है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।