Loading...

देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की आतंकी साजिशों को विफल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: जिला कलक्टर

Jaipur

Follow us

Share

  • जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में जिले में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए रविवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शुभम चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की आतंकी साजिशों को विफल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को हर हाल में बनाए रखा जाए। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस को निर्देश दिए कि किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर त्वरित संज्ञान लें और आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाहें एवं आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने हेतु सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील पोस्ट को साझा करने से बचा जाए। जिला कलक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए किसी भी संवेदनशील सूचना को तुरंत प्रशासन एवं पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं को जागरूक किया जाए कि वे बिना जांचे-परखे कोई भी उत्तेजक सामग्री पोस्ट न करें तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहा कि सभी शांति समिति सदस्य संबंधित थानाधिकारियों के साथ आपसी संवाद एवं समन्वय मजबूत रखे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक आयोजन, जुलूस या रैली के आयोजन से पूर्व अनुमति अवश्य ले। साथ ही उन्होंने बाल विवाह, नशा, मृत्युभोज सहित अन्य कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने तथा किसी भी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 9530437072 या दूरभाष नंबर 07462-222999, 07462-220201 एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को देने की अपील की। इस दौरान जिला कलक्टर उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने उनके सुझाव भी लिए। बैठक में सभी शांति समिति सदस्यों ने जिले में पूर्ण शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही बाल विवाह, नशा, कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को देने की बात कहीं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां, एसडीएम अनूप सिंह, तहसीलदार विनोद शर्मा, आबकारी अधिकारी सुरेश यादव, शांति समिति सदस्य महेश छाबड़ा, कानजी मीना, किशनलाल, अनिश खान, मुख्तयार खान, नाथूलाल शर्मा, रामकरण मीना, बदरूउद्दीन, अफजल अली सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।