Loading...

शॉर्ट फिल्म ‘अपमान’ हुई रिलीज़,सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं/जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। संस्कार सृजन संस्था के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म “अपमान” आज “इंडिया” यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बटन दबाकर रिलीज़ किया। फिल्म के निर्देशक राम गोपाल सैनी ने बताया कि संस्कार सृजन संस्था पिछले 19 वर्षों से लगातार कला, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है । शॉर्ट फिल्म “अपमान” एक गौरक्षक के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है । जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बिजनेसमैन गौरक्षक बनता है और गौ माता की सेवा में तन, मन, धन से जुड़ जाता है । यह शॉर्ट फिल्म आमजन में गौसेवा की भावनाओं को जागृत करेगी और लोग गौसेवा के लिए प्रेरित होंगे । इस शॉर्ट फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिस व्यक्ति की जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म है, उसी व्यक्ति ने इस फिल्म में अपना किरदार मुख्य भूमिका के रूप में निभाया है। साथ ही सभी न्यूकमर्स के अभिनय से इस फिल्म को सजाया है। शॉर्ट फिल्म “अपमान” आज 26 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई। गौरतलब है कि इससे पूर्व रिलीज़ हुई फिल्म “हनुमान” और “अनमोल जीवन” को भी दर्शकों का जबरदस्त रेस्पोंस मिला था। इस दौरान फिल्म के निर्देशक राम गोपाल सैनी, मुख्य कलाकार शेर सिंह कुमावत, पंडित रविंद्र आचार्य, मोहन सैनी, संदीप शर्मा, एडिटर रजनीश सैनी, सहायक कलाकार लोकेश डेनवाल, शारदा देवी, नंदकिशोर शर्मा, दुर्गा शंकर लखेरा, दिनेश कुमार कुमावत आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।