Loading...

गीष्मकालीन विशेष अभियान के तहत पानी पैकेजिंग यूनिट पर खाद्य विभाग की कार्यवाही              

jaipur

Follow us

Share

 पाली, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेशभर में गीष्मकालीन विशेष अभियान में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुये पाली खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक पानी पैकेजिंग यूनिट कैलाश एक्वा पुनायता पर कार्यवाही की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच गुईटे के निर्देशन में मिलावट पर वार करते हुये खाद्य सुरक्षा टीम ने पुनायता जोधपुर रोड स्थित पर कार्यवाही कर 04 पानी के नमूने लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाये गये।अभिहीत अधिकारी एवं  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया की पानी पैकेजिंग यूनिट में आईएसआई का सर्टीफिकेट एवं पानी रिपोर्ट नही मिली। जो की भारतीय खाद्य मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के नियमो का उल्लंघन पाया गया, जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा एवं दिलीप सिहं यादव मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये फर्म से पानी के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाये गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। मौके पर रखी एक लीटर पानी की 4164 बोतलो को जब्त कर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक बिक्री नहीं करने के निर्देश दिये गये। गीष्मकालीन विशेष अभियान 02 मई तक जारी रहेगा। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिहं यादव, सुरेशचन्द्र शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर ओम प्रकाश प्रजापत मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।