Loading...

राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) जोधपुर की बैठक सम्पन्न

jaipur

Follow us

Share

  • जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)।  राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) जोधपुर की बैठक आज जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी एवं प्रदेश सचिव मोहम्मद मोअज्जम की अध्यक्षता में नागौरी गेट स्थित हैप्पी चाइल्ड स्कूल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के उद्देश्यों एवं विस्तार पर चर्चा हुई।प्रदेश सचिव मोअज्जम ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों और समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। जिलाध्यक्ष इमरान अंसारी ने सदस्य विस्तार व कार्यकारिणी गठन की योजना प्रस्तुत की। पूर्व प्रदेश सचिव शौकत अली लोहिया व पूर्व जिलाध्यक्ष मेहबुब हुसैन ने संगठन की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे।बैठक में सैयद साकिर अली, इलियास खान, चमन नूर, कफील अहमद, आबाद अली, अनवर फैसल, सद्दाम खान, जुनैद खान, अदनान खान तथा महिला विंग से व्याख्याता आयशा बानो व नर्सिंग ऑफिसर आयशा बानो ने भी विचार रखे और महिला कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग की।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का गठन किया गया, जिनका शपथ ग्रहण समारोह आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा। बैठक में रकमा पदाधिकारी व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक आबाद अली को हाजियों की सेवा हेतु राजस्थान राज्य हज कमेटी द्वारा “राज्य हज इंस्पेक्टर” नियुक्त किए जाने पर पारंपरिक मारवाड़ी साफा एवं गुलपोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी ने किया एवं आभार प्रदेश सचिव मोहम्मद मोअज्जम ने व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।