अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में चमकी जयपुर की सौम्या
- अब साउथ एशिया चैंपियनशिप में मुकाबला
सवाई माधोपुर/जयपुर। राजधानी जयपुर रहने वाली 11 वर्षीय सौम्या चौधरी ने अंडर 12 कैटेगिरी में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी बनकर अपने परिवार का ही नही बल्कि राज्य का भी नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा हालही में जारी की गई टेनिस रैकिंग में सौम्या चौधरी ने अपनी कैटेगिरी में दूसरी रैंक हासिल की है। जिसकी बदौलत सौम्या का भारतीय टीम में सलेक्शन हुवा है। भारतीय टीम में शामिल सौम्या जल्द ही अपना पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेलने के लिए विदेश जाने वाली है, 26 से 30 मई तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली साउथ एशिया टेनिस चैंपियनशिप में सौम्या भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। महज 7 वर्ष की उम्र से सौम्या ने अंतरराष्ट्रीय कोच सुमित गुप्ता की ट्रेनिंग में खेलना शुरू किया और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया और क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। यह प्रतियोगिता राजसमंद में आयोजित हुई थी, अथक परिश्रम और लगन की बदौलत सौम्या के खेल में निरंतर सुधार आता गया और उसने देश के कई नामी गरामी प्रतियोगिताओं में जीत का प्रथम लहराकर राजस्थान तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सौम्या ने अपनी कैटेगरी में दूसरी रैंक हासिल की, अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सौम्या ने अपने कोच सुमित गुप्ता ,अपनी माँ तथा अपने परिवार को देती है। सौम्या के दादा श्री चंद चौधरी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं होतलियर्स है, साथ ही एक समाजसेवी हैं , सौम्या के पिता राहुल चौधरी तथा माता सुनीता चौधरी भी जाने-माने व्यवसाय है। सौम्या मूल रूप से झुंझुनू जिले के नवलगढ़ तहसील के बड़वासी गांव की रहने वाली है। लेकिन सौम्या का जन्म जयपुर में हुवा है। क्यूंकि सौम्या का परिवार कुछ वर्षों से जयपुर के विद्याधर नगर में रहता है। सौम्या जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। सौम्या अब पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली साउथ एशिया टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। सौम्या का कहना है कि वह अपने देश के लिए इस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जितना चाहती है और देश का नाम रोशन करना चाहती है। सौम्या अपने परिवार के साथ आज सवाई माधोपुर पंहुँची है जहाँ उसके दादा और पिता का होटल का व्यवसाय है। सौम्या ने बताया कि वो आगे चलकर अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनकर अपने देश राज्य और परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही टेनिस में देश के लिए गोल्ड जितना चाहती है। सौम्या के दादा श्रीचंद का कहना है कि उनका भी सपना है कि सौम्या देश के लिए गोल्ड जीते। उनका कहना है कि वे अपने गांव बड़वासी व सवाई माधोपुर में टेनिस कोर्ट बनाना चाहते है ताकि जरूरतबन्द बालिकाओं को जो टेनिस के प्रति लगाव रखती है ओर खेलना चाहती है उन्हें निःल्क टेनिस कोर्ट की सुविधा मिल सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
