झालावाड़ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघुराज सिंह हाड़ा ने राजस्थान सरकार से की मांग
फिरोज खांन वारसी-
झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघुराज सिंह हाड़ा ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि जब तक झालावाड़ नियमित हाईवे सेवा से नहीं जुड़ जाता मण्डावर, खानपुर, बारां की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए पुराना तीन किलोमीटर छोटा सड़क मार्ग खोल दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों मजदूर, सब्जी बेचने वाले,नौकरी करने व इलाज करवाने झालावाड़ आते जाते है। तीन किलोमीटर हवाई पट्टी बनाते समय बताया गया था कि यहां वोइंग 747 व एयर बस जैसे विमान मरम्मत के लिए आएंगेे, लेकिन बगैर कोई एम.ओ.यू. किए जनता के करोड़ों रूपये अंधे कुएं में डाल दिए गए। आज तो कोई फ्लाइंग क्लब भी नहीं आ रहा जिसे मात्र 500 मीटर पट्टी की जरूरत होती है। हाड़ा ने 12 अप्रैल को कहा कि सामान्य आदमी का काम रेल और सड़क मार्ग से ज्यादा पड़ता है, झालावाड़ को नीमथूर से फोरलेन से जोड़ा जाए ताकि दिल्ली, बम्बई मार्ग से झालावाड़ जुड़ सके। गंगानगर से केवल तीन दिन रेल झालावाड़ सिटी आती है, पूरे सप्ताह करवाएं, हिसार से कोटा आने वाली ट्रेन पूरे सप्ताह पूरे दिन कोटा खड़ी रहती है उसे लाया जाए, तीन दशकों में जे.के. उद्योग के बाद धागा फैक्ट्री बन्द हो गई,रोजगार के अवसरों पर जनप्रतिनिधि भी ध्यान दें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
