हज की रूहानियत और आदाब सिखाने वाला कैम्प सम्पन्न, मौलाना वली मोहम्मद शेरी ने दी तालीम
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। “हज इस्लाम के पांच अरकान में से एक रुक्न है, यदि किसी ने सम्पूर्ण शर्तों के साथ मकबूल हज यात्रा कि तो पैगम्बर ए इस्लाम के फरमान के मुताबिक गुनाहों से ऐसे पाक हो जाता है, जैसे वह आज ही अपनी मां के पेट से पैदा हुआ हो।“ यह बात रविवार को ख्वाजा नगर, अमृतपुरी, नूरानी मस्जिद में आयोजित हज ट्रेनिंग कैम्प में हज ट्रेनर हाफिज मौलाना वली मुहम्मद शेरी (खतीब नूरानी मस्जिद) ने कही। मौलाना वली मोहम्मद शेरी ने बताया कि हज कबूल होने की तीन निशानियाँ हैं, जिनमें हज के बाद हमेशा के लिए नरम दिल हो जाना, गुनाहों से नफरत हो जाना एवं नेक आमाल की तरफ रगबत हो जाना शामिल हैं। मौलाना वली मुहम्मद शेरी पिछले 17 सालों से लगातार 40 दिनों तक नूरानी मस्जिद ख्वाजा नगर, अमृतपुरी घाटगेट में हर साल हज यात्रियों को ट्रेर्निंग देते आ रहे हैं। हाजी हबीब हुसैन ने बताया कि यह कैम्प अंजुमन मोहिब्बाने अहलेबैत संस्था अमृतपुरी के तत्वाधान में लगाया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष यात्रियों ने कैम्प में शिरकत की और हज के अरकान सीखे। इस कैम्प में ट्रेनिंग लेने के बाद आजाद नगर घाट की गुणी के हाजी आदिल अहमद सैकड़ों हाजियों को ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमेर के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कोलर हजरत अल्लामा कारी एहतराम आलम, अजीजी मिस्बाही ने हज यात्रा के दौरान मदीना शरीफ में हुजूर की बारगाह में हाज़री के नियम तथा आदाब बताए। इस मौके पर अतिथियों के रूप में हज़रत अल्लामा कारी जाहिद हुसैन नूरी, हजरत अल्लामा कारी गुलाम मुइनूद्दीन कादरी, हज़रत अल्लामा मुफ्ती हैदर अली मदनी, हजरत मौलाना सैय्यद शेर अली मदनी, हज़रत मौलाना मुहम्मद सुफियान अत्तारी, मुहम्मद आरिफ अंसारी, मुइनूद्दीन अंसारी, मुहम्मद हनीफ खां नूरी, वार्ड नम्बर 88 के पार्षद रईस कुरैशी ने शिरकत की। कार्यक्रम की सरपरस्ती हज़रत अल्लामा मुफ्ती अब्दुल सत्तार साहब रज़वी मुफ्ती-ए शहर जयपुर ने फरमाई और हज़रत की अन्तिम दुआ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
