एम. एच. खान बने राजस्थान पेंशनर्स मंच, जयपुर जिला अध्यक्ष
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान पेंशनर्स मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान खान पीरजादा ने मंच के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश क्रांतिवीर की सहमति से एम.एच.खान (सेवानिवृत्त पद: डी.एम., आरएसजीएसएम) को राजस्थान पेंशनर्स मंच जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। यह नियुक्ति 10 अप्रैल 2024 को आधिकारिक रूप से घोषित की गई। पीरजादा ने बताया कि एम. एच. खान को मंच की जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु नियुक्त किया गया है, साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर मंच को प्रस्तुत करें। डॉ. अब्दुल मन्नान खान पीरजादा ने विश्वास जताया कि खान के नेतृत्व में जयपुर जिला इकाई और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली भूमिका में सामने आएगी। उनके अनुभव और सेवा भावना से पेंशनर्स मंच को मजबूती मिलेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
