Loading...

हनुमान जन्मोत्सव पर वीर हनुमान मंदिर सामोद में आस्था का जन सैलाब सैलाब उमड़ा

Jaipur

Follow us

Share

  • हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सामोद पुलिस प्रशासन सुबह से शाम तक व्यवस्था में लगे रहे

चौमूं/ सामोद (रॉयल पत्रिका)। चौमूं तहसील के ग्राम पंचायत सामोद (खोल) एवं भूतेडा के स्थित इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर परिसरों की विशेष सजावट की गई। इसके साथ ही विधि- विधान से पुजारियों ने बालाजी के सिंदूर का चोला चढ़ाकर विशेष सजावट भी की गई और पूजा अर्चना कराकर बाबा के चूरमा, लड्डू, नरेयल, मुंगड़ा, मखाना के प्रसाद चढ़कर भोग लगाया। सामोद के बालाजी महाराज के सुबह 4:00 से शाम 6:00 तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। सुबह 4:00 से ही हनुमान चालीसा के गुणगान भक्तों ने बालाजी को हाज़िरी लगा रहे थे । इसी प्रकार बालाजी के माथा टेककर श्रद्धालुओं अपने परिवारजनों के लिए वह क्षेत्र के लिए कुछ सली की चुनौतियां मांग रहे थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भूतेडा के स्थित इच्छा पूर्ण बालाजी के भी श्रद्धालुओं की भीड़ को मार रही थी । इसके साथ ही मंदिर पुजारी पंडित सांवरमल शर्मा ने बताया कि सुबह से ही इच्छा पूर्ण बालाजी जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान भजनों का भी अलग-अलग कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां देखकर भक्तों को झूमने में मजबूर कर दिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इसी प्रकार खेजरोली, भोपजी – इटावा, उदयपुरिया, महार कला, कागलिया वाले बालाजी, जेतपुरा, नंदपुरी आश्रम, आष्टींकला, नोपुरा बम आश्रम, विमलपुरा, कानपुरा, नांगल गोविंद, किशनपुरा, सिरसा, हीरा का बास,  सान्दसर, मंडा भिंडा सहित मन्दिरों में भी बड़ी धूमधाम के साथ बालाजी को जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही सामोद पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही व्यवस्था में बड़ा सहयोग रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।