Loading...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Jaipur

Follow us

Share

  • पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और संभाग प्रभारी राजेंद्र गहलोत की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। सुभाष सर्किल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा सदस्यता अभियान जयपुर संभाग प्रभारी राजेंद्र गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव को पार्टी का दुप्पटा ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव का कहना है कि मैंने कांग्रेस पार्टी की ईमानदारी के साथ सेवा की परंतु कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं होती है, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। दूसरी ओर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिसके कारण आज मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बजरंग लाल सोनी, प्रधान रामस्वरूप यादव, नगर महामंत्री महेश सेरावत, वार्ड नं-44 बूथ अध्यक्ष महेंद्र यादव, राजेश कुमावत, संगठन मंत्री हनुमान सहाय यादव, भागीरथ यादव, भाजपा कार्यकर्ता भगवान सहाय यादव, जगदीश यादव, राजकुमार यादव, बाबूलाल यादव, प्रहलाद यादव, मदन यादव, महेंद्र यादव, संतोष यादव, सुरेश मिस्त्री, ओमप्रकाश यादव, मालीराम यादव, ओमप्रकाश कुमावत (फौजी), अंकित यादव, राहुल यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।