आलीसर में पूर्णिमा का उद्यापन में चौंमू विधायक शिखा मील (बराला) कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत आलीसर के स्थित पारीको का मोहल्ला में एक दिवसीय पूर्णिमा का उद्यापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान उप सरपंच पुष्पा पारीक ने बताया कि जो भी महिला पहले से पूर्णिमा का व्रत करती आ रही है उसे परंपरा को ऐसा नहीं छोड़ा जा सकता इसके लिए पूर्णिमा का उद्यापन करना पड़ता है उसमें 16 जोड़ा के साथ महिलाओं को बुलाकर भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान ध्वज की विधि-विधान से पूजा अर्चना कराकर बाबा भूधर दास जी महाराज के मुख्य मार्गो से होते हुए बैंड बाजे के साथ बाबा के मंदिर परिसर में पहुंचकर धूणी पर भोग लगाकर परिवार व क्षेत्र वासियों के लिए खुशहाली की मनोकामना मांगी। इस कार्यक्रम में चौंमू क्षेत्र के विधायक शिखा मील (बराला) ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर मंदिर परिसर में धूणी पर भोग लगाकर एवं माथा टेकर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रकाश चन्द् पारीक, अनरुद्ध पारीक, कमल कुमार जैन सहित मौके पर पहुंचकर चौंमू विधायक के पुष्प गुच्छ व साफा बांधकर सम्मान किया। इस मौके पर चौंमू विधायक ने बाबा के मंदिर के महंत गंगादास जी महाराज के साल उठाकर उनका आशीर्वाद लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
