Loading...

इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने अहमदाबाद पहुंचे

Jaipur

Follow us

Share

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद एडवोकेट 4 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए 6 अप्रैल की रात को कोटा से रवाना हुए और 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यह बैठक 8 और 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की जा रही है, जिसमें एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की विशेष उपस्थिति रहेगी। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय समन्वयक तथा गुजरात प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रूप में इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को मजबूती से उठाने, आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने तथा पार्टी के जनहितकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह बैठक देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर आगामी कार्ययोजना तय करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।