Loading...

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर द्वारा ईद मिलन व सीनियर अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन 11 अप्रैल को

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। दी बार एसोसिएशन वक्फ, जयपुर द्वारा ईद मिलन समारोह एवं सीनियर अधिवक्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार (जुमा) को शाम 5:00 बजे आर.सी. सेंटर, कांवटिया सर्किल, शास्त्री नगर, जयपुर में किया जाएगा। इस आयोजन में वकालत के क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, कार्यक्रम के पश्चात डिनर की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन के संरक्षक सीनियर एडवोकेट सैय्यद शाहिद हसन साहब हैं जो पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान तथा सदस्य, राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ रह चुके हैं। दी बार एसोसिएशन वक्फ के अध्यक्ष वाहिद  नकवी  एवं महासचिव महासचिव सिराजुद्दीन बादशाह हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।