Loading...

मदरसों में शुरू हुआ सेनेटरी नैपकिन चेतना अभियान “पीरियड का पीरियड” का प्रथम चरण

Jaipur

Follow us

Share

  • आयोजित वर्कशॉप में छात्राओं को मिली मासिक धर्म स्वास्थ्य व जागरूकता से संबंधी जानकारियाँ

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान मदरसा बोर्ड व जगन फाउंडेशन की पहल पर राजस्थान मदरसा बोर्ड से पंजीकृत मदरसों में सेनेटरी नैपकिन चेतना अभियान “पीरियड का पीरियड” के प्रथम चरण की शुरुआत सोमवार को जयपुर के हटवाड़ा स्थित मदरसा ज़ीनतुल उलूम से हुई। अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग अबू सूफियान चौहान के मुख्य आतिथेय में हुआ। इस दौरान सचिव, राजस्थान मदरसा बोर्ड चेतन चौहान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्धा, इमाम मोहम्मद मुफीद, जगन फाउंडेशन की निदेशक मालविका मुद्गल सहित मदरसा बोर्ड के अधिकारीगण/कर्मचारीगण, मदरसा ज़ीनतुल उलूम की छात्राएं और शिक्षकगण व जगन फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिरिक्त निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग अबू सूफियान चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के समग्र विकास के लिए सही पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक कुदरती प्रकिया है तथा इसकी मालूमात हर बच्ची को होनी चाहिए। मासिक धर्म स्वास्थ्य की जागरूकता व इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने लिए मदरसा बोर्ड व जगन फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा अभियान एक अच्छी पहल है। श्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और किशोरियों को स्कूल, कॉलेज, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से निः शुल्क सैनेट्री पैड वितरित किए जा रहे है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।