संगठन की पंच निष्ठाओं को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए भाजपाइयों द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़े का किया गया आगाज
- भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के ध्वज को पूजा -अर्चना के साथ फहराया
-शादाब अली
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। वैश्विक राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गंगापुर शहर की जयपुर बाईपास स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निवास पर साप्ताहिक कार्यक्रमों के आगाज के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय ध्वज की पूजा-अर्चना के साथ किया गया इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल,प्रधान मंजू गुर्जर ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित,शिक्षाविद समाजसेवी डॉ. हेमंत शर्मा,भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़े के जिला संयोजक दीपक सिंघल मंचासीन रहे भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ,सुषमा स्वराज जैसे भाजपा के श्रद्धावान नेताओं की उपस्थिति में बंबई अधिवेशन में 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना की चर्चा करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आधार मानते हुए अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा किए गए अपने शासन के राष्ट्रीय कीर्तिमानों की चर्चा में परमाणु परीक्षण,संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी द्वारा राष्ट्र को आगामी निकट भविष्य में वैश्विक स्तर पर विकसित राष्ट्र के रूप में प्रत्येक भारतीय की भूमिका को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का आव्हान करने का सभी से आग्रह किया गया साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा “वन नेशन-वन इलेक्शन” के विचार को सभी कार्यकर्ताओं से अपने आसपास के वातावरण में आमजन के साथ चर्चा करने का भी आह्वान किया गया इसी प्रकार राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश की संपन्नता में अनेकों कार्यों को वास्तविक अमलीजामा पहनाने की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकाल की सराहना की गयी उक्त भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भी संगठन के ध्वज को पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से लहराया गया इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना,सभापति शिवरतन अग्रवाल,पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल,प्रधान मंजू गुर्जर द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी संगठन के ऐतिहासिक परदेशी के संदर्भ में पार्टी के समस्त पुरोधाओं के संगठन एवं राष्ट्र हित में त्याग और बलिदान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए गए भाजपा मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित,मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास,शिवदयाल जोशी,रघुनाथ फौजी, ओमप्रकाश पटेल,नितेश मोदी,सारांश जैन,गोविन्द गुप्ता,गिर्राज प्रसाद बीईईओ,बलवीर सोनी,गौरव मंगल,वेदप्रकाश शर्मा,विजय सिंह जादौन,रवि गोठवाल,गोविंद पाराशर,अतुल शर्मा,सुरेश चंद शर्मा, महेश चंद शर्मा, सिरमौर गुर्जर ,विक्रम फिरासपुर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
