Loading...

तरावीह के साथ 20दिन में कुरान पाक सुनाने वाले हाफिज हजरात का किया इस्तकबाल

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)।जिले की एक निजी फैक्ट्री में प्रवासी मजदूर कार्य कर रहे हैं। उतर प्रदेश के जिला रामपुर के रशीद भाई ठेकेदार ने जानकारी दी कि माह ए रमजानुल मुबारक मौके पर पिछले 7 सालों से फैक्ट्री में क़ुरआन पाक से मुकम्मल तरावीह 20 दिन में पूरी की। साथ ही रमज़ान में 5 वक्त की नमाज़ इसी फैक्ट्री में होती है। प्रवासी ठेकेदार रशीद भाई ने बताया कि क़ुरआन पाक मुकम्मल करने वाले हाफ़िज़ मो तोसिफ रज़ा, हाफ़िज़ मो शहीद रज़ा ने बताया कि रमज़ान का महीना इबादतों, संयम और नेक अम्लों का महीना होता है और ऐसी कठिन परिस्थितियों में प्रवासी मजदूरों का अपने मज़हबी कर्तव्यों को निभाना उनकी गहरी आस्था होती है। अल्लाह ताला सभी देश,प्रदेश वासियों को माहे रमज़ान मुबारक की इबादतों को कबूल करे और सभी को दुनिया और आख़िरत में इसका बेहतरीन अर्ज अता करे। इस मौके पर निजी फैक्ट्रियों के प्रवासी मजदूर और मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष मेहराज अली पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर हाफिज हजरात का इस्तकबाल किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।