ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण की बैठक आयोजित हुई
- प्रदेश सचिव लईक अहमद, विधानसभा प्रभारी शंकर बाजडोलिया शामिल हुए
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर विधानसभा के प्रभारी शंकर बाजडोलिया ने सवाई माधोपुर विधानसभा की दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक खिरनी चामुंडा मंदिर में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शंकर बाज डोलिया ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, जो भी कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट जो भी काम करेगा उसकी रिपोर्ट ऊपर तक पहुंचाई जाएगी, उनका समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लईक अहमद ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया कि आज हम केंद्र ओर राज्य में नहीं हे लेकिन हमारे हौंसले बहुत बुलंद है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस देश में लंबा शासन चलाया हे उसकी वजह हे कांग्रेस में संगठनात्मक ताकत बहुत मजबूत रही है। स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी, स्व.डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेताओं की प्रशंसा की इन्होंने अपने समय में संगठन के लिए भरपूर कार्य किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने की उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम करें सक्रिय कार्यकर्ता को चयन करके जिम्मेदारी दी जाएगी कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी 2 प्रधानमंत्री ने कुर्बानियां दी कांग्रेस ने गरीब मजदूर दलित एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक किसान छोटे-छोटे फुटकर व्यापारियों को उत्थान के लिए योजनाएं बनाई उनके विकास का पूरा ध्यान रखा उनका पंचायत राज नगर पालिका विधानसभा लोकसभा इनमें आरक्षित कर उनको उचित प्रतिनिधित्व देने का काम कांग्रेस ने किया कांग्रेस ने निचले स्तर से गरीब को उठाने का काम किया है इसलिए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। बैठक में मलाना डूंगर पंचायत समिति के प्रधान देवपाल मीना, सवाई माधोपुर उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा, जिला महासचिव केदारनाथ मीणा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घासी लाल बैरवा, प्यार सिंह गुर्जर, महेश चंदेल मस्तराम गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर विजेंद्र सरपंच, पटवारी जी, संजय गौतम आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
