चूरू में होली और रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज में शांति और सद्भाव की मिसाल
चूरू, (मोहम्मद अली पठान)। चूरू जिला मुख्यालय पर प्रशासन की मुस्तैदी में रंगों का त्योहार होली उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं माहे रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज भी शांति और भाईचारे के साथ अदा की गई।
दोनों ही समुदायों ने एक-दूसरे को इंसानियत का पैगाम देते हुए गंगा-जमनी तहजीब को सराहा और इसे जिंदा रखा। होली के पर्व पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों जैसे गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, भाई जी चौक, चांदनी चौक, मोजासीया चौक, लाल घंटाघर, नई सड़क, पंखा सर्किल आदि स्थानों पर रंगों और गुलालों के साथ युवा नाचते-गाते और एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए दिखे। महिलाओं ने भी शेखावत कॉलोनी, अग्रसेन नगर, नयाबास, वन विहार कॉलोनी, सैनिक बस्ती आदि स्थानों पर होली खेली और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, माहे रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की और नमाज अदा की। मस्जिदों में दोपहर बाद रौनक दिखाई दी और मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट होकर नमाज पढ़ने पहुंचे। माहे रमजान के जुम्मे का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष होता है, जिसमें सभी रोजा रखते हैं और अल्लाह की पूजा करते हैं। शाम को कई स्थानों पर रोजा इफ्तारी का आयोजन हुआ, जहां सर्व समाज के लोग एक-दूसरे को होली और जुम्मा दोनों के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एकता और भाईचारे का संदेश फैलाते रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
