सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. तौहीद को सम्मानित किया गया
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। गुरुवार को सुकेत कस्बे स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मैनेजर मयंक योगी द्वारा पत्रकार डॉ. अब्दुल रऊफ तौहीद को सम्मानित किया गया। उन्हें रॉयल पत्रिका रिपोर्टर के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया और एक गिफ्ट भी भेंट किया गया। इस सम्मान समारोह में बैंक के अन्य स्टाफ सदस्य अनिल गुप्ता और हरमिंदर सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. तौहीद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लंबे समय से कंज्यूमर रहे हैं, और उनके सम्मान से बैंक ने उनकी विश्वसनीयता और योगदान को सराहा। यह सम्मान डॉ. तौहीद की पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और समाज में उनके योगदान की सराहना करता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
