ध्रुवपद यात्रा 2025: भारतीय शास्त्रीय संगीत का भव्य उत्सव जयपुर में संपन्न
जयपुर,। भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित रूपों में से एक ध्रुवपद की मधुर गूंज इस वर्ष जयपुर में ध्रुवपद यात्रा 2025 के रूप में सुनाई दी। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस भव्य आयोजन ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उस्ताद इमामुद्दीन खान डागर इंडियन म्यूजिक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी और डागर आर्काइव्स म्यूजियम जयपुर ने किया। जिसमें शबाना डागर और इमरान डागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घाटन समारोह की शुरुआत ईएमसीईई तनुषा नागरथ द्वारा की गई जिसमें स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तिलक और दीप प्रज्वलन से हुई। जिसमें विभिन्न गणमान्य अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपा माथुर और विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. मौलिक शाह की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। ध्रुवपद यात्रा 2025 का सबसे आकर्षक पल था डागर बंधुओं द्वारा प्रस्तुत राग मालकोस चौताल की उत्कृष्ट प्रस्तुति जिसने श्रोताओं को अद्वितीय संगीत यात्रा पर ले जाने का कार्य किया। उनके सुमधुर स्वरों और तालों के अद्भुत संयोजन ने सभी को भाव विभोर कर दिया। यह आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की गरिमा और समृद्ध धरोहर को समर्पित एक अनूठी श्रद्धांजलि भी साबित हुआ। ध्रुवपद यात्रा 2025 ने जयपुर में शास्त्रीय संगीत की एक नई लहर पैदा की जो भविष्य में भी संगीत प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
