Loading...

स्तन कैंसर जागरूकता और नवीनतम उपचार तकनीकों पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष सत्र में विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग और नई सर्जरी तकनीकों पर दिया जोर

उदयपुर, (रॉयल पत्रिका)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर में 7 और 8 मार्च 2025 को ब्रैस्ट कैंसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एसोसिएशन ऑफ मेडिकल अपडेट्स की संयुक्त राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्घाटन गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। देशभर से आए 300 से अधिक कैंसर विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों, ऑंकोप्लास्टिक सर्जरी, स्क्रीनिंग तकनीकों और उपचार के नवीनतम तरीकों पर चर्चा की। सम्मेलन में ऑपरेटिव प्रक्रियाओं का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे स्थानीय विशेषज्ञों और रोगियों को लाभ मिला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर विशेष डिबेट आयोजित की गई, जिसमें स्तन कैंसर जागरूकता और समय पर जांच के महत्व पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि गीतांजलि कैंसर सेंटर में विश्वस्तरीय तकनीकों की उपलब्धता से उदयपुर और आसपास के मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएँ मिल रही हैं।सम्मेलन की ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. गरिमा मेहता और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. आशीष जाखेटिया ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह कॉन्फ्रेंस स्तन कैंसर उपचार में हो रहे नवाचारों को अपनाने और चिकित्सा जगत में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।