एरिया डोमिनेशन के एक दिवसीय अभियान के तहत् वांछित अपराधियों / वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस द्वारा आकस्मित चैकिंग
- झालावाड़ जिले के 27 थाना क्षेत्रों में 355 ठिकानों में पुलिस की अलग-अलग 87 टीमों द्वारा एक साथ कार्यवाही
फिरोज खान वारसी-
झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं रेंज कार्यालय के निर्देशानुसार एरिया डोमिनेशन हेतु एक दिवसीय अभियान के तहत जिले में वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु 08.03. 2025 की सुबह से देर रात्रि तक जिले के 27 थाना क्षेत्रों में आकस्मित चैकिंग एवं धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व/निर्देशन एवं चिरंजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में जिला पुलिस के सभी वृत्ताधिकारीगण /थानाधिकारीगणों मय अधिकतम जाप्ता द्वारा 355 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 63 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 52 गिरफ्तारी वारन्टी, 2 ईनामी स्थाई वारन्टी (थाना पिड़ावा द्वारा जिन पर 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित था जो एन.आई. एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे थे) 9 स्थाई वारन्टी (1 थाना खानपुर, 1 अकलेरा, 1 जावर, 2 सुनेल एवं 4 पिड़ावा द्वारा गिरफ्तार / अन्य तरीके से निस्तारण किया गया)। आबकारी अधिनियम में कुल 10 कार्यवाही की गई जिसमें थाना झालरापाटन द्वारा 4 कार्यवाही (52 पव्वे अवैध देशी शराब व 11 लीटर हथकढ शराब), थाना सदर झालावाड़ द्वारा एक कार्यवाही (5 लीटर हथकढ शराब), थाना घांटोली द्वारा 1 कार्यवाही (2 लीटर हथकढ शराब), थाना भवानीमण्डी द्वारा 2 कार्यवाही (8 लीटर हथकढ शराब) एवं थाना डग द्वारा 2 कार्यवाही (52 पव्वे अवैध देशी शराब व 36 लीटर हथकढ शराब) जप्त की गई। 81 हिस्ट्रीशीटर्स को चैक किया गया (कोतवाली झालावाड़ 12, झालरापाटन 3, सदर झालावाड़ 4, बकानी 4, रटलाई 8, खानपुर 5, पनवाड़ 6, सारोला 1, जावर 6, कामखेडा 6. दांगीपुरा 4, मिश्रौली 4, पिड़ावा 11, गंगधार 2, डग 5) पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निकट भविष्य में वांछित अपराधियों / संदिग्ध गतिविधियों एवं असमाजिक तत्वों एवं अपराधियों को सरक्षण देने वालो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही इसी प्रकार निरन्तर की जाती रहेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
