Loading...

सांगानेर से खाटू धाम की पदयात्रा बनी गंगा जमुना तहजीब की मिसाल

Jaipur

Follow us

Share

सांगानेर/जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हर साल की भांति इस साल भी श्याम सुदामा मित्र मंडल सांगानेर के सान्निध्य में सप्तम विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु सांगानेर से खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना हुए। एक तरफ भाजपा सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा और समाज सेवी ओमप्रकाश कुमावत ने आरती कर यात्रा की विधिवत्त शुरुआत की, तो दूसरी तरफ समाज सेवी मोहम्मद अली शेख और राशिद भाई सांगानेरी ने सांगानेर की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए पुष्प बरसा कर पद यात्रा का स्वागत किया। जलपान एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने में साथ दिया। स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन थाना मालपुरा गेट एवं यातायात पुलिस कर्मियों ने भी सराहनीय योगदान दिया। कॉलोनीवासियों एवं सांगानेर की जनता ने भव्य स्वागत कर यात्रा को छोटे खाटू से विदाई दी। इस यात्रा में 200 से अधिक यात्री शामिल हुए। यह पदयात्रा हरमाड़ा, चौमूं, सरगोठ रींगस होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।