जयपुर के तीन बिजनेसमैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम की रेड
- कारोबारी अनिल गुप्ता, अशोक पाटनी और शब्बीर खान के ठिकानों पर रेड की गई है
- इनकम टैक्स चोरी के आरोप में इनकम टैक्स की टीम आई कारोबारीयों के ठिकानों पर
- 34 करोड़ रुपये नगद मिले
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश के तीन शहरों जयपुर, लालसोट और बहरोड में कारपेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस फर्म से जुड़े कारोबारी शब्बीर खान, अनिल गुप्ता एवं अशोक पाटनी के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम की छापे की कार्रवाई तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। तीसरे दिन कार्रवाई का दायरा बढ़ा और ठिकाने 26 हो गए। ठिकानों पर छापेमारी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों को 5.34 करोड रुपए कैश और 10 करोड़ की ज्वेलरी मिली है। कारोबारियों के दुबई में निवेश होने की भी जानकारी मिली है। अब इनकम टैक्स विभाग की टीमें 34 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से मिली रकम का मिलान कर रही है। एक कारोबारी ने 260 कार्गो वाहन होने की बात कबूली है। जबकि डॉक्यूमेंट में कम वाहन होना दिखाया गया है। वैसे माना यह जाता है कि ज्यादातर कारोबारी कारोबार से आमदनी में टैक्स चोरी करते हैं। इसी टैक्स की चोरी पकड़ने को इनकम टैक्स विभाग की टीमें कारोबारी के ठिकानों पर रेड करती है। वर्तमान में कुछ ऐसा भी माना जाने लगा है कि सत्ता में बैठे बड़े नेताओं के इशारे पर भी इनकम टैक्स की टीमें रेड करती है। यदि कागजों में दिखाई गई आमदनी से ज्यादा पैसा या पैसे का हिसाब मिलता है तो उसे पर टैक्स लगा दिया जाता है। इसलिए इनकम टैक्स विभाग की टीमों की रेड पड़ना आजकल आम बात हो गई है, यह इनकम टैक्स विभाग की रूटीन प्रक्रिया है। मात्र पाँच करोड़ रुपये नगद मिलना मामूली बात है क्यूंकी यह कारोबारी करोड़ों रुपये टैक्स सरकार को प्रतिवर्ष देते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
