बाल्मिकी समाज की बारात का सर्व हिन्दू समाज ने किया भव्य स्वागत
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। सवाई माधोपुर के गम्भीरा (भाडौती)से बाबूलाल बाल्मिकी के पुत्र बिष्णु की बारात करौली जिले की सपोटरा तहसील के गाँव रानीपुरा जाखौदा में कालू हरिजन की बेटी शिवानी की बारात का सर्व समाज के लोगो ने रानीपुरा में स्वागत किया जिसमें सभी बारातियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अल्पाहार करवाया गया। अन्त में प्रत्येक बाराती को श्रीफल भेंट किया गया। श्रीफल को हिन्दू संस्कृति के अनुसार अशोक के पत्ते ,आम के पते कलावा से बाँधकर संस्कृति का परिचय दिया गया। बारात के स्वागत में लगभग 15 समाजों के 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम में दूसरे गाँवो से भी काफी मात्रा में स्वागत करने हेतु समाज सेवक पधारे। इसके बाद ग्राम के पंच पटैलों एवं सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर दूल्हे को बग्गी(रथ) पर बिठाकर धूमधाम से, वन्देमातरम् -जय श्री राम के नारों के साथ निकासी निकाली । बारात में पधारे वाल्मीकि समाज के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि ‘ऐसा सम्मान पाकर हमारा जीवन धन्य हो गया है।’ समस्त ग्रामीणों को ऐसा दृश्य देखकर प्रसन्नता हुई। कार्यक्रम में कृष्णवल्लभ शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, बाबूलाल सेवानिवृत्त रेल्वे, पप्पू लाल मीना मुनेश चंद मीना, चिरंजी पटेल, रामभरोसी डीलर, जनमेद पटेल शिवकुमार गुप्ता, रामधन डाबिर, अमृतलाल जाखौदा, लक्ष्मी पटेल, श्याम सुंदर इनायती, बजरंगलाल पटेल, रामनिवास मीना, मनकेश, सुरज्ञानी, मुकेश, बाबूलाल सैनी, राजेन्द्र मीणा, मदनमोहन कांवटी, भरतलाल रानीपुरा एवं सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
