ख्वाजा अब्दुल रज्जाक चिश्ती रहमतुल्ला अलेह का उर्स हुआ संपन्न
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के कागजी मोहल्ले में स्थित ख्वाजा अब्दुल रज्जाक चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह का सालाना उर्स बड़े ही एहतराम और धूमधाम से मनाया गया। दूर-दूर से आए अकीदतमंदों ने बाबा की करामात से फेज पाया और कहा कि बाबा के दर पर जो आता है वो खाली नहीं जाता, मुरादें पूरी होती हैं उसकी, दर से मायूस नहीं जाता। कागजीयान पंचायत कमेटी सांगानेर के जेरे तले मनाया जाने वाले उर्स में धीरे-धीरे तब्दीली आती नजर आ रही है। चमक धमक धीरे-धीरे कम होती जा रही है। जो पहले सलीम बाबूजी के जमाने में हुआ करती थी। नामी गिरामी कव्वाल पार्टियों का आना कम हो गया है। जिसका कारण महफिल में कागजी समाज की रुचि कम होना है। सलीम बाबूजी के जमाने में जो रौनक हुआ करती थी। जिसकी पूरे राजस्थान में चर्चा होती थी। इसका कारण सलीम बाबूजी स्वयं कमान संभालते थे। आजकल विधायक अमीन कागजी इतने बिजी हैं कि इनको बाबा के दरबार में हाजिरी देने का टाइम ही नहीं है। बाबा के कुल की रस्म बहुत ही शानदार ढंग से मनाई जाती है। इस साल का उर्स बहुत ही एहतराम और खुश मिजाजी के साथ संपन्न हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
