Loading...

मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक व अन्य पदाधिकारियों की जमानत मंजूर

Jaipur

Follow us

Share

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर से जुड़े 140 बीघा जमीन विवाद के मामले में गिरफ्तार किये गये मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक, रजिस्ट्रार अनवर अली खान, व पदाधिकारी निसार अहमद खिलजी की रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 7 ने जमानत मंजूर कर ली। गत शनिवार 22 फरवरी 2025 को एसीपी बोरानाडा द्वारा इन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिस पर न्यायालय ने दोनो पक्षो की लम्बी बहस सुनकर जमानत पर रिहा किया।  उक्त मामले में पूर्व में भी एफ.आर (फाइनल रिपोर्ट) लग चुकी थी एवं माननीय उच्च न्यायालय ने इनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी थी।  जिस पर कोर्ट ने काफी लम्बी बहस के बाद इनकी जमानत मंजूर कर ली।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।