Loading...

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर खिराजे- ए -अकीदत ‌ पेश की

Jaipur

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित मदरसा इन्दिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि मनाई गई। रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जीवनी के बारे में जानकारी दी। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन (11 नवंबर, 1888 – 22 फरवरी, 1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतों का समर्थन करते थे। खिलाफत आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रेसीडेंट बने। वे 1940 और 1945 के बीच कांग्रेस के प्रेसीडेंट रहे। आजादी के बाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इस मौके पर डॉ. प्रियंका मीणा, डॉ. अमित कुमार द्वारा बच्चों का वजन ऊंचाई एवम् स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व मौसमी बीमारी की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सचिव हाजी युसूफ खान रूकनखानी, प्रधानाध्यापिका सबीना बानो, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, शिक्षा अनुदेशक असलम खान, शिक्षा अनुदेशक जान मोहम्मद व विद्यार्थियों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।