पाली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसियो ने किया विरोध प्रदर्शन
पाली (रॉयल पत्रिका)। राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा भारत रत्न शहीद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अपमान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ दिनांक 22 फरवरी को पाली जिला मुख्यालय पर दोपहर 1:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पाली से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा है कि आज राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर टिप्पणी की। अब इस मामले के संदर्भ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। भाजपा के एक मंत्री द्वारा निर्लज्जता दिखाते हुए देश की पूर्व प्रधानमंत्री के लिए औचित्यहीन व गरिमा से दूर टिप्पणी की गई और जब कांग्रेस ने माफी मांगने के लिए कहा तो कांग्रेस जिसको जनता ने पांच साल जनता के मुद्दे उठाने के लिए सदन में विपक्ष की भूमिका दी है। उनमें विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान, संजय कुमार को निलंबित करके राजस्थान विधानसभा के संसदीय इतिहास को धूमिल करने का कार्य किया है।लोकतंत्र में विपक्ष जनता की आवाज़ होता है और तानाशाह भाजपा जनता की आवाज को दबाना चाहती है, कुचलना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अविनाश गहलोत माफी मांगों स्पष्ट है कि भाजपा विधानसभा की कार्यवाही को चलने नहीं देना चाहती है। और इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी लगातार की जा रही है। इससे पहले भाजपा विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर पर भी अनर्गल बयानबाजी की थी। राज्य के विकास पर चर्चा नहीं की जा रही है बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करके भाजपा अपना चेहरा जग जाहिर कर रही है।भाजपा को सदन में मंत्री द्वारा दी गई टिप्पणी पर खेद प्रकट कर, कार्यवाही से निकालना चाहिए और कांग्रेस विधायकों का निलंबन समाप्त करना चाहिए। विधायकों को बहाल कर मंत्री को बर्खास्त किया जाए ।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, पूर्व जिला महामंत्री अरूण जोशी, शहर संगठन महामंत्री भंवर राव, पंचायत राज जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, जिला महासचिव रफीक चौहान, मण्डल अध्यक्ष चेलाराम रारबडा, राजेन्द्र मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोहट मंगलाराम भींडर, ताराचंद टांक, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, दिनेश दवे, रमेश चावला, भेराराम गुर्जर, सुनील रामावत, आमीन अली रंगरेज, माणक गर्ग, जावेद सिरोहा, कमरूद्दीन पठान, असगर कूरैशी, शमीम खत्री, एडवोकेट विक्रम चंदानी, ललित बामनिया, जब्बरमल जांगिड़, उम्मेद सांखला, राजुपाल, नैनाराम बंजारा, चन्द्रपाल पुनायता, अनवर खां सिपाही सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
