Loading...

ए.एस.आई. कंपनी के द्वारा अवैध खनन व अत्याचार के मामले में स्टोन कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jaipur

Follow us

Share

डॉ० तौहीद खान

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। कुंभकोट के निवासियों की ओर से सलावद खुर्द में सरकार आपके द्वार शिविर में शिक्षा मंत्री को दी गई शिकायत पर शुक्रवार को सुकेत थाने में मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने एकत्र होकर एएसआई कंपनी के मालिक दीपक जटिया के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिनियम के तहत धारा 3 व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले ग्रामीण कुलदीप महावर ने बताया कि एएसआई कंपनी की ओर से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय से लेकर पीने के पानी एवं खदान में भरे दूषित पानी से फैल रही गंदगी से कई बीमारियां फैल रही हैं। एएसआई कंपनी की ओर से सड़क निर्माण पर रोक लगा रखी है एवं नाली निर्माण के ऊपर भी रोक लगा रखी है। जिससे पूरे कस्बे में सड़कों एवं गलियों में कीचड़ फैल रहा है। इससे ग्रामीणों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से 22 लोगों ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।