मदरसा खेल महोत्सव ‘ लहर 2025’ पूर्ण रूप से सफल नहीं रहा!
विजेता रहे कई बच्चों को नही मिली शील्ड, जिला मुख्यालय की जगह उपखंड पर हुई फाइनल प्रतियोगिता
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला अल्पसंख्यक विभाग, सवाई माधोपुर द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव ‘लहर-2025’ का आयोजन हुआ। जिसमें 20 फरवरी 2025 को प्रथम ब्लॉक स्तरीय खेल महोत्सव पर मदरसों के बच्चों ने अपनी_अपनी प्रतिभा दिखाई। राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर से जिले में पंजीकृत/संचालित 162 मदरसों में पहली बार ब्लॉक मदरसा खेल महोत्सव- 2025 का आयोजन में बच्चों ने भाग लिया और इनमें से विजेताओं का फाइनल 22 फरवरी को जिला स्तर पर हुआ। जो कि तहसील मलारना डूंगर में आयोजित करवाया गया। जबकि इसका कार्यक्रम मुख्यालय पर होना चाहिए था। सभी 6 ब्लॉक की टीमें खो खो, क्रिकेट, रस्साकशी लंबी कूद शटल ओर नींबू चम्मच जैसे ओर भी कई खेल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना रहे एवं अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज मीना ने की। फाइनल मैच में जीते 2-3 बच्चों को शील्ड नहीं मिली। जिससे बच्चे काफी हताश और निराश नज़र आए। दो दिन की लंबी मेहनत के बाद भी उनको हौसला नहीं मिला, इससे पता चलता हे कि कार्यक्रम में कितनी खामियां रही होगी। प्रथम दिन हुए मैच भी 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ। जिसकी वजह से बच्चों को चिलचिलाती हुई धूप में लंबा इंतज़ार करना पड़ा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
