हजरत चांद शाह बाबा का उर्स 21 फरवरी को, पोस्टर विमोचन हुआ
हजरत चांद शाह बाबा का उर्स 21 फरवरी को, पोस्टर विमोचन हुआ
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। जोधपुर में हर साल की तरह इस बार भी हजरत चांद शाह बाबा और हजरत जलालुद्दीन बाबा का उर्स 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उर्स के पोस्टर का विमोचन मौलाना हाफिज जावेद कादरी की सरपरस्ती में किया गया। इस अवसर पर साजिद खान ने पोस्टर विमोचन किया, जबकि इरफान कुरैशी और मोहम्मद इश्तियाक ने उर्स के आयोजन की जानकारी दी। प्रोग्राम की शुरुआत तकरीर से होगी, जो नमाज ए ईशा के बाद आयोजित की जाएगी। इस वर्ष कर्नाटका से सैयद मोहम्मद फाजिल अशरफी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की देखरेख मौलाना साजिद हुसैन रिजवी और मौलाना हाफिज जावेद कादरी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस अवसर पर सलीम पंवार, मोहम्मद इरफान कुरैशी, इंसाफ अली भाईजान, पार्षद असलम खान, एडवोकेट अब्दुल खालिद, एडवोकेट मोहसिन भुरट, इमरान कुरेशी, मोहम्मद इकबाल नूरी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, रिजवान अत्तारी, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद फुरकान, जमाल खान, मोहम्मद हारुन, शौकत कुरेशी, मोहम्मद यूसुफ, उस्मान, अशफाक, आसिफ नूरी, शाहरुख, टीपू आदि उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
