Loading...

दावत-ए-इस्लामी हिन्द राजस्थान का शब ए बरात इज्तिमा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Jaipur

Follow us

Share

 

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। दावत-ए-इस्लामी हिन्द राजस्थान द्वारा आयोजित शबे बरात इज्तिमा जोधपुर के पुराने स्टेडियम के बाहर पब्लिक पार्क के सामने आयोजित किया गया, जो कि सुन्नतों से भरपूर था। इस इज्तिमा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक विद्वानों ने उपस्थित लोगों को नेक इंसान बनने, नमाज की पाबंदी करने, कुरआन की तालीम हासिल करने, पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, समाज सेवा के कार्यों में भाग लेने, नशे से बचने और मुल्क के कानून का पालन करने की अहमियत बताई। इसके अलावा, उन्होंने मां-बाप की इज्जत करने, अच्छी शिक्षा प्राप्त करने और बुराइयों से बचकर अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने का संदेश भी दिया। धार्मिक विद्वानों में हाजी शब्बीर साहब और मौलाना असलम साहब ने अपने बयान दिए। इस इज्तिमा के दौरान संस्था के तहत पढ़ाई करने वाले 80 बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और देखरेख की जिम्मेदारी जोधपुर जिला प्रभारी मोहम्मद अमीन साहब और उनकी टीम—साजिद अली, मोहम्मद शरीफ, मंसूर मोहम्मद, नवाब अली, मोहम्मद अली, फैसल बैग, और अशफाक अहमद खराड़ी ने संभाली। दावत-ए-इस्लामी हिन्द राजस्थान समय-समय पर समाज सेवा के विभिन्न कार्य भी करती है। संस्था लगभग 40 विभागों में समाज सेवा के कार्य कर रही है, जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, भोजन वितरण, और प्राकृतिक आपदाओं में सहायता जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी कार्यों का उद्देश्य भारत की उन्नति और सेवा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।